लाइव न्यूज़ :

भाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 15:06 IST

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने संबंधी खबरों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने इस घटनाक्रम से स्वयं को अलग करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें इसकी ‘‘कोई जानकारी नहीं’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी।भाजपा का शोक की इस घड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। वह मौत में भी अवसर तलाश रही है। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के संबंध में ‘‘कोई जानकारी नहीं है।’’

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। राज्यसभा सदस्य राउत ने पत्रकारों से बातचीत में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी।

राउत ने कहा, ‘‘भाजपा का शोक की इस घड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। वह मौत में भी अवसर तलाश रही है। यह इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं है। बाद में, मैं इस पर बात करूंगा।’’ राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि उन्हें सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के संबंध में ‘‘कोई जानकारी नहीं है।’’

राउत ने कहा कि इसकी जानकारी केवल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व या राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को ही हो सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने संबंधी खबरों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने इस घटनाक्रम से स्वयं को अलग करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें इसकी ‘‘कोई जानकारी नहीं’’ है। पवार ने साथ ही कहा कि उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार ने राकांपा गुटों के बीच विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी।

शरद पवार ने बारामती में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राकांपा के गुटों को एकजुट करना अजित पवार की इच्छा थी और वह इसे लेकर आशावादी थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पवार परिवार से कोई शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हमें शपथग्रहण के बारे में पता नहीं है। हमें खबरों से इसकी जानकारी मिली।

शपथग्रहण के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने ही लिया होगा और इस संबंध में उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। शरद पवार ने कहा, ‘‘मुझे शपथग्रहण समारोह की जानकारी नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता है कि यह आज होने वाला है। शपथग्रहण समारोह के बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई। शायद उनकी पार्टी (राकांपा) ने यह फैसला किया होगा।

प्रफुल्ल पटेल एवं सुनील तटकरे के नाम सामने आए हैं और पता चला है कि उन्होंने पहल की है। हो सकता है कि उन्होंने पार्टी के भीतर ही यह फैसला किया हो।’’ राकांपा (शप) प्रमुख ने कहा कि सत्तारूढ़ दल को शायद लगा होगा कि अजित पवार के निधन के बाद किसी को यह पद संभालना चाहिए।

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने गोविंदबाग स्थित शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान राकांपा (शप) की नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी उपस्थित थे। इससे पहले दिन में, सुनेत्रा पवार अपने छोटे बेटे जय पवार के साथ मुंबई रवाना हुईं। राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा के शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।

वह मंत्रिमंडल में अजित पवार की जगह लेंगी। अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में मौत के बाद राकांपा नेताओं के एक समूह ने मांग की थी कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पवार के पास रहा पद उनकी पत्नी को दिया जाए। शरद पवार ने दावा किया कि अजित पवार और राकांपा (शप) नेता जयंत पाटिल पिछले चार महीनों से बातचीत कर रहे थे।

विचार-विमर्श का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन दुर्घटना ने इस प्रक्रिया को बाधित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम अजित को वापस नहीं ला सकते। हमने उन्हें खो दिया है। अब हमें देखना होगा कि इस स्थिति में क्या किया जाए।’’ शरद पवार ने कहा कि दोनों गुटों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बन गई थी और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘विलय पर निर्णय की घोषणा 12 फरवरी को होनी थी। अजित ने यह तारीख दी थी लेकिन दुर्भाग्यवश यह दुर्घटना हो गई।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उपमुख्यमंत्री पद के लिए सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित किए जाने से पहले उन्हें विश्वास में लिया गया था तो शरद पवार ने कहा, ‘‘किस तरह का विश्वास? उनकी पार्टी अलग है। हमारी पार्टी अलग है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घटनाक्रम में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की संलिप्तता के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से भी इनकार किया। विमान हादसे को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर शरद पवार ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है और वह सभी पहलुओं की पड़ताल करेगा।

टॅग्स :सुनेत्रा पवारमहाराष्ट्रBaramatiसंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेअजित पवारशरद पवारSupriya SuleSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए