लाइव न्यूज़ :

मुंबई: धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 42 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 1583

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 18:53 IST

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में सोमवार को कोरोना वायरस के 42 नए केस सामने आए, जिसके बाद इलाके में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1583 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।महाराष्ट्र में 50231 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि मुंबई में 30542 मरीज हो गए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण मुंबई के स्लम एरिया धारावी में लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को इलाके में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत भरी खबर है कि पिछले 24 घंटे में धारावी में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया, "मुंबई के धारावी इलाके में आज कोविड-19 के 42 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1583 हो गई है। हालांकि आज इलाके में कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।"

देशभर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से आए हैं कोरोना के मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में 50231 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। अकेले मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या 30542 हो गई है। पूरे महाराष्ट्र में अब तक 1635 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है, जबकि मुंबई में 988 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

सोमवार से देशभर में शुरू हो गई हैं विमान सेवाएं

कोविड​​-19 लॉकडाउन के कारण दो महीने के बाद यात्री विमान सेवाएं शुरु होने पर सोमवार को भारतीय विमानन कंपनियों ने दोपहर 12:45 बजे तक मुंबई हवाई अड्डे से 20 उड़ानों का परिचालन किया। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान में कहा कि करीब 1900 लोगों ने यात्रा की। सरकार ने लॉकडाउन के बाद 25 मार्च को सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की थी। सरकार ने पिछले हफ्ते घरेलू उड़ानों के परिचालन पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया था।

एमआईएएल ने कहा कि दोपहर 12:40 बजे तक सात उड़ानों से कुल 266 यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जबकि दोपहर 12.45 बजे तक 13 उड़ानों से कुल 1,613 यात्री अलग-अलग गंतव्यों के लिए रवाना हुए।

देशभर में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 138845 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4021 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 57720 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 77103 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी