लाइव न्यूज़ :

मुंबई: धारावी में एक दिन में सामने आए 15 नए मामले, अब तक 43 संक्रमित और 4 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2020 11:31 IST

मुंबई का धारावी इलाका एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है। ऐसे में यहां लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। धारावी में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में बैरिकेडिंग कर दी गई है और मुंबई पुलिस की मदद के लिए स्टेट रिज़र्व पुलिस फॉर्स को तैनात कर दिया गया है।देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में अब तक कोविड-19 (COVID-19) के 43 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 4 मौतें हुई हैं।

क्यों धारावी इलाका है खतरनाक?

आपको बता दें कि मुंबई का धारावी इलाका एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है। इसके अलावा यह सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका भी है, जिसकी वजह से यहां कोरोना वायरस काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यहां लगातार इस महामारी से हो रही मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार ने स्टेट रिज़र्व पुलिस फॉर्स (SRPF) को धारावी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए तैनात किया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ड्रोन के जरिए इस इलाके पर निगरानी रख रही है। 

धारावी में बैरिकेडिंग कर दी गई है और मुंबई पुलिस की मदद के लिए स्टेट रिज़र्व पुलिस फॉर्स को तैनात कर दिया गया है। साथ ही, अब यहां तेजी से स्क्रीनिंग भी की जा रही है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक कुल 1761 एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 208 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण राज्य में सबसे अधिक 127 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में कुल 1,761 संक्रमितों में से 1,146 अकेले मुंबई से हैं जबकि पुणे में 228 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिन 17 मरीजों की शनिवार को मौत हुई वे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दो मृतकों को क्षय रोग था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर