लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी से नामांकन के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा- पीएम रेस से हूं बाहर, बसपा पर साधी चुप्पी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2019 16:38 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव इससे पहले साल 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सीट मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन दाखिल किया है। पर्चा भरने के बाद मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने की बात कही है। अखिलेश यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है।  मुलायम सिंह यादव इससे पहले साल 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने 1996 से लेकर अब तक उप-चुनाव समेत इस सीट से आठ बार चुनाव जीती है। बीजेपी इस सीट को कभी नहीं जीत पाई है। मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। 

मुलायम सिंह यादव ने कहा, वह प्रधानमंत्री की रेस से बाहर हैं। जब उनसे पूछा गया कि सपा-बसपा गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा...तो उसपर मुलायम सिंह यादव ने कहा, मैं तो इस रेस से बाहर हूं...बाकी गठबंधन के लिए पीएम का दावेदार कौन होगा...इसका फैसला गठबंधन ही करेगी। 

मुलायम सिंह यादवा का दावा- यूपी में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी

अखिलेश यादव ने कहा, मुलायम सिंह सबसे ज्यादा सीटों से जीतने वाले हैं।  हालांकि बसपा पर यहां मुलायम सिंह कुछ भी कहने से बच रहे थे। उन्होंने बसपा का नाम तक नहीं लिया। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि समाजवादी पार्ची यूपी में सबसे बड़ दल बनकर उभरेगी। 

नामांकन भरने के लिए समाजवादी पार्टी की बस पर सवार होकर मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि समाजवादी पार्टी से अलग होकर अलग दल बनाने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल मौके पर मौजूद नहीं थे। बता दें कि खुद शिवपाल यादव फिरोजाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय के मुकाबले चुनावी समर में उतर रहे हैं। 

सपा के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं मुलायम

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, आजम खान, डिंपल यादव, जया बच्चन तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। आजमगढ़ सीट से सांसद मुलायम को सपा ने इस बार मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। 

मैनपुरी में तीसरे चरण में चुनाव 

लोकसभा सीट मैनपुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण के नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है। ऐसे में मुलायम सिंह यादव अब तक नामांकन दाखिल करने वाले इस सीट से अभी तक एकमात्रा उम्मीदवार हैं।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप