लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय ने केंद्र से सुरक्षा घेरा वापस लेने को कहा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी के कुछ दिनों बाद पूर्व भाजपा नेता मुकुल रॉय ने केंद्र से उनकी वीआईपी सुरक्षा हटाने का आग्रह किया, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रॉय को प्रदत्त ‘जेड’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा उनसे वापस ले ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 67 वर्षीय रॉय की सुरक्षा में तैनात जवानों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है।

रॉय को पार्टी विरोधी कथित गतिविधियों के चलते 2017 में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें भगवा पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद रॉय और उनके पुत्र शुभ्रांग्शु पिछले हफ्ते कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत टीएमसी में शामिल हो गए थे। हालांकि, रॉय कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीत गए थे।

गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि रॉय ने केंद्र को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा हटाने को कहा था, जिसे अब प्रभावी कर दिया गया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद रॉय को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ की ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जो इस साल मार्च-अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा से ठीक पहले बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी की कर दी गई थी।

रॉय जब भी पश्चिम बंगाल में कहीं जाते थे, तो हर बार उनके साथ सीआरपीएफ के करीब दो दर्जन सशस्त्र कमांडो की टुकड़ी होती थी।

सूत्रों ने बताया कि रॉय के पुत्र को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की अपेक्षाकृत छोटी टुकड़ी की सुरक्षा दी गई थी, वह भी वापस ले ली गई है। अब रॉय और उनके बेटे को राज्य पुलिस सुरक्षा मुहैया कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos