लाइव न्यूज़ :

मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 20, 2022 3:43 PM

मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस कारण अंबानी और पीरामल परिवार में जश्न का माहौल है। मुकेश की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है।मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है

मुंबई: देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है। जानकारी के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसमें में एक लड़का और एक लड़की है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मां-बाप बनने से अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में बेहद उत्साह का माहौल है।

इस संबंध में अंबानी परिवार की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे, बच्ची आदिया और बेबी बॉय कृष्णा अच्छा कर रहे हैं।"

इसे साथ ही अंबानी परिवार की ओर से यह भी कहा गया है, "हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"

रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी साल 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में से एक रही थी। जिसमें न केवल देश बल्कि विदेशों से भी कई मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी तमाम हस्तियां का जमावड़ा ईशा की शादी में लगा था। ईशा, मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी है।

उन्होंने महज 23 साल की उम्र में पिता मुकेश अंबानी के साथ उनके उद्योग समूह रिलायंस में महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा को अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड में जगह दी थी। 

टॅग्स :ईशा अंबानीनीता अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी: रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीMet Gala 2024: आलिया भट्ट समेत इन भारतीयों ने मेट गाला में अपने लुक्स से ढाया कहर, हॉलीवुड को भी कर दिया फेल, देखें तस्वीरें

भारतNita Ambani: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं नीता अंबानी, देखें तस्वीरें

कारोबारHurun list: चीन से आगे भारत, मुंबई में 92 अरबपतियों के आवास, बीजिंग में यह संख्या 91, यहां देखें दुनिया की लिस्ट

क्रिकेटGujarat Titans vs Mumbai Indians IPL 2024: पहली बार हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित, गिल लेंगे परीक्षा, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतनक्सलियों ने वर्दी उतारकर धारण किया ग्रामीणों की वेशभूषा, पुलिस को गुमराह करने का नया पैंतरा अपनाया

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतPM Modi Patna Roadshow: पटना में पहली बार पीएम मोदी करेंगे रोड-शो, एसपीजी ने सुरक्षा पर किया फोकस, इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखिए रूट

भारतNitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान

भारतMother’s Day 2024: जानिए मदर्स डे का इतिहास, पढ़िए मां पर लिखे गए ये खूबसूरत शेर, 12 मई को मनाया जाएगा मातृ दिवस