लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास खड़ी लावारिस कार में मिला विस्फोटक, 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 21:19 IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी का घर अल्ट्रामाउंट रोड पर है और गाड़ी कार्मिकेल रोड पर बरामद हुई है. इस जगह से अंबानी का घर नजर आता है.

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोटक के साथ कोई असेंबलिंग डिवाइस नहीं था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो में से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की हैं.बताया जाता है कि अंबानी के सुरक्षाकर्मियो ने पुलिस को इस गाड़ी के बारे में खबर दी थी.

मुंबईः उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास से आज शाम एक लावारिस हरे रंग की स्कॉर्पियो कार में विस्फोटक मिला, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी.

अंबानी का घर अल्ट्रामाउंट रोड पर है और गाड़ी कार्मिकेल रोड पर बरामद हुई है. इस जगह से अंबानी का घर नजर आता है. हालांकि, विस्फोटक के साथ कोई असेंबलिंग डिवाइस नहीं था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो में से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली.

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास बृहस्पतिवार शाम एक संदिग्ध वाहन में विस्फोटक सामग्री जिलेटिन की छड़ें मिली. पुलिस ने इस बारे में बताया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास कार्मिकेल रोड पर संदिग्ध अवस्था में एक वाहन मिला.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बम पहचान और निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) को वहां भेजा गया. उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के संबंध में आगे जांच की जा रही है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने समाचार चैनलों को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी के बहुमंजिला आवास से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो वाहन मिला. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि अंबानी के सुरक्षाकर्मियो ने पुलिस को इस गाड़ी के बारे में खबर दी थी. सूचना मिलते ही सह आयुक्त और डीसीपी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. डॉग स्क्वाड और क्विक रिस्पांस टीम, बम निरोधक दस्ते को भी बुलवाया गया.

बम निरोधक दस्ते ने स्कार्पियो की जांच और उसमें जिलेटिन होने की सूचना दी. कार की जांच के दौरान सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने यातायात बंद करवा दिया था और इलाके को घेर लिया था. मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा, ''गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आज कार्मिकेल रोड पर संदिग्ध वाहन मिला, जिसके बाद बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वॉड टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और वाहन के भीतर विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाई गई. यह एक असेंबल विस्फोटक डिवाइस नहीं है. जांच जारी है.''

सूत्रों ने कहा कि चूंकि इसके पास से ही ही मंत्रालय और राजभवन होकर जाने का मार्ग है, जिससे इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. मुंबई के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल खुद मौके पर पहुंच गए हैं. कहा जाता है कि इस गाड़ी का नंबर मुकेश अंबानी की रेंजरोवर से मिलता-जुलता है.

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रनीता अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा