लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी मंगेतर, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 00:03 IST

कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि इस साल आकाश अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन परिवार की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आ रहा था। 

Open in App

मुंबई, 24 मार्च;  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी सगाई ने 24 मार्च को सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई गोवा में की है। आकाश ने सगाई  श्लोका मेहता से की है। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। 

पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि इस साल आकाश अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन परिवार की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आ रहा था। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में सगाई से पहले श्लोका-आकाश ने  प्री इंगेजमेंट फोटोशूट भी करवाया। यह एक प्रपोजल सेरेमनी थी। आकाश के सगाई के जश्न में  मुकेश अंबानी और उनकी मां कोकिलाबेन सभी मेहमानों के साथ फ्लोर पर थिरकते नजर आए।

आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल पढ़ाई के बाद 2009 में न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई के लिए चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया। 

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया