लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देनेवाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आभूषण की दुकान चलाता है आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 10:58 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी पर इससे पहले भी इसी तरह के फोन करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फोन करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रही है

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी दक्षिण मुंबई में एक आभूषण की दुकान चलाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 9 बार फोन किया और अंबानी एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मुंबईःमुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में फोन कर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 56-वर्षीय एक जौहरी को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे फोन करने के लगभग तीन घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे उपनगरीय दहीसर से आरोपी बिष्णु विदु भौमिक को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी दक्षिण मुंबई में एक आभूषण की दुकान चलाता है। अधिकारी ने बताया कि भौमिक ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर नौ बार फोन किया और अंबानी एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने अपशब्द भी कहे।

अधिकारी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, भौमिक पर इससे पहले भी इसी तरह के फोन करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फोन करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर है या नहीं। डी बी मार्ग पुलिस थाने में आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उधर, अंबानी को सुरक्षा मुहैया कराने वाले सीआरपीएफ के जवानों ने भी थाने का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। केंद्रीय और राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियों ने भी मामले के बारे में स्थानीय पुलिस से ब्योरा मांगा था। पिछले साल फरवरी में मुंबई में अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के समीप एक एसयूवी कार बरामद की गयी थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। बाद में इस मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील