लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के घर के पास कार बम में से मिली चिट्ठी, लिखा है- ये केवल ट्रेलर, पूरा इंतजाम हो गया है

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2021 12:00 IST

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास गुरुवार शाम को संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी मिली थी। इसमें जिलेटिन की छड़े रखी हुई थी। साथ ही धमकी भरा खत भी इस गाड़ी से मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी के घर के करीब मिली संदिग्ध गाड़ी को लेकर पुलिस की जांच जारीएंटीलिया के पास गुरुवार शाम मिली थी संदिग्ध गाड़ी, इसमें अंग्रेजी में लिखा खत भी मिला है गाड़ी पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है, चिट्ठी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार को धमकी दी गई है

मुंबई में कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के करीब गुरुवार शाम मिले संदिग्ध कार से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस कार से जांच अधिकारियों को एक धमकी भरी चिट्ठी भी मिली है।

मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार इस चिट्ठी को हाथ से टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को धमकी दी गई है।

चिट्ठी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को धमकी

सूत्र ने बताया, 'एंटीलिया के पास मिली कार में विस्फोटक के साथ हाथ से लिखी चिट्ठी भी मिली है। इसमें टूटी-फूटी और व्याकरण से जुड़ी गलतियों के साथ चिट्ठी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का नाम है और कहा गया है कि ये एक ट्रेलर था और अगली बार और तैयारी के साथ वापसी होगी।'

वहीं, एबीपी न्यूज के अनुसार चिट्ठी में लिखा है, 'नीता भाभी और मुकेश भैया फैमिली ये सिर्फ एक झलक भर है। अगली बार यह समान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा। पूरा इंतजाम हो गया है। संभल जाना।'

बहरहाल, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

सीट पर रखा था मुंबई इंडियंस का बैग

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ी मिली थी जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थी। गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की सीट पर मुंबई इंडियंस का बैग भी रखा था। मुंबई इंडियंस आईपीएल की टीम है जिसके मालिक मुकेश अंबानी हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। गाड़ी के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीनीता अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया