लाइव न्यूज़ :

मुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा, पहले करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी मुगल गार्डन शनिवार से आम लोगों के लिए खुलेगा और पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले आगंतुकों को ही मुगल गार्डन में प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर दी।

बयान के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के वार्षिक ‘उद्यानोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्रपति भवन ने बताया, ‘‘मुगल गार्डन आम जनता के लिए 13 फरवरी 2021 से लेकर 21 मार्च 2021 (रखरखाव के लिए सोमवार को छोड़कर) तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।’’

बयान में कहा गया है कि पूर्व बुकिंग कराने वालों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे को एक-एक घंटे के ‘स्लॉट’ (खंड) में बांटा गया है एवं अंतिम प्रवेश शाम चार बजे मिलेगा।

राष्ट्रपति भवन ने बताया, ‘‘प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और आगंतुकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने आदि का अनुपालन करना होगा। प्रवेश द्वारा पर आगंतुकों के शरीर के तापमान की जांच होगी। कोविड-19 की बीमारी के लिहाज से संवेदनशील लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है।’’

मुगल गार्डन में जाने के लिए लोगों को राष्ट्रपति संपदा के प्रवेश द्वार संख्या 35 से प्रवेश मिलेगा जो नॉर्थ एवेन्यू के करीब है।

बयान के मुताबिक आगंतुक मुगल गार्डन के अलावा राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय के साथ-साथ ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह भी देख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर