एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, 500 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई

By भाषा | Published: December 1, 2021 08:27 PM2021-12-01T20:27:29+5:302021-12-01T20:27:29+5:30

MSRTC employees' strike continues for 35th day, action against more than 500 | एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, 500 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, 500 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई

मुंबई, एक दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 35वें दिन जारी रहने के बीच परिवहन निगम ने हड़ताल में शामिल होने के चलते 500 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

एमएसआरटीसी ने बुधवार को करीब 1,200 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया। नकदी की तंगी से जूझ रहे निगम का राज्य सरकार में विलय की मांग कर रहे कर्मचारी28 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं, जिससे सरकारी बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

एमएसआरटीसी ने बुधवार को 448 स्थायी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जबकि 62 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा बर्खास्त कर दी। अब तक परिवहन निगम 8,643 कर्मचारियों को निलंबित और 1,892 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MSRTC employees' strike continues for 35th day, action against more than 500

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे