लाइव न्यूज़ :

MPSC Exam 2020: एमपीएससी एग्जाम स्थगित, उद्धव ठाकरे ने कहा- जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 20:53 IST

इस साल का एमपीएससी एग्जाम 2020 कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस बारे में जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल का एमपीएससी एग्जाम 2020 कोविड के कारण स्थगित कर दिया गया है।महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने इस बारे में जानकारी दी है।

मुंबई। इस साल का एमपीएससी एग्जाम 2020 कोविड के चलते स्थगित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एग्जाम स्थगित करने की जानकारी देने के साथ कहा कि नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि एग्जाम को स्थगित करने के लिए छात्रों की तरफ से बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्र आ रहे थे। छात्रों की मांग को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तारीखों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। उम्मीद है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द होगी। इस साल करीब 2.5 लाख छात्रों ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकने ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित कर दी जाएंगी। हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जाम 11 अक्टूबर को आयोजित होना था। बता दें कि पूरे देश में फैली कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बहुतायत मामलों को देखते हुए देखेते हुए बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। छात्रों की इस मांग पर राज्य सरकार काफी समय से विचार कर रही थी। परीक्षा के बारे में निर्णय लेने के लिए कई बैठकें भी बुलाई गईं। इस संबंध में आज फैसला लिया गया और एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी परीक्षा पहले ही की जा चुकी है स्थगित

महाराष्ट्र में इस बार यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स की परीक्षाएं भी आयोजित नहीं कराई गईं।  इंटर्नल ऐसेसमेंट और पिछले सेमेस्टर्स के अंकों के आधार पर उन्हें पास कर दिया गया। हालांकि स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी गई है कि अगर वे अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो आगे आने वाले समय में जब माहौल परीक्षा कराने लायक हो जाएगा, उस समय आयोजित होने वाले एग्जाम देकर वे अपना स्कोर बढ़ा सकते हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब