लाइव न्यूज़ :

मप्र विस उपचुनाव : सिंधिया के समर्थक तुलसीराम सिलावट रिकॉर्ड जीत की ओर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:57 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 नवंबर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

सिलावट, भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के उन सबसे वफादार समर्थकों में गिने जाते हैं जिनकी साढ़े सात महीने पहले कमलनाथ सरकार के तख्तापलट में अहम भूमिका रही थी।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मतगणना के 14वें राउंड के बाद सिलावट ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू पर 25,297 वोटों से बड़ी बढ़त बना ली थी। वह वोटों की गिनती की शुरूआत से ही गुड्डू से आगे चल रहे हैं।

इस बीच, शहर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना जारी रहने के दौरान गुड्डू के समर्थकों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे अजीत बौरासी ने आरोप लगाया कि मतगणना प्रक्रिया की अलग-अलग गड़बड़ियों को लेकर उनकी आपत्तियों को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा लगातार दरकिनार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 16 बार चुनाव हुए हैं जिनमें तीन उपचुनाव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सांवेर सीट पर हार-जीत का सबसे बड़ा अंतर वर्ष 2003 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किया गया था। इन चुनावों में भाजपा उम्मीदवार प्रकाश सोनकर ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय को 19,637 वोट से परास्त किया था।

गौरतलब है कि सिलावट, कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में शामिल रहे जिनके सिंधिया की सरपरस्ती में विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार सत्ता से हट गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे सिलावट वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर सांवेर से ही विधायक चुने गए थे। लेकिन दल बदल के चलते वह हालिया उपचुनावों में "हाथ के पंजे" (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) के बजाय "कमल के फूल" (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के लिए वोट मांगते दिखाई दिए।

सांवेर सीट के लिए हुए उपचुनावों में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। कोविड-19 के भय के बावजूद इस क्षेत्र के 2.70 लाख मतदाताओं में से 78 प्रतिशत लोगों ने वोट डालने का फर्ज निभाया जहां ग्रामीण आबादी बहुतायत में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए