लाइव न्यूज़ :

मप्र : सेना में प्रशिक्षण प्राप्त कर पहली बार अपने गांव पहुंचे जवान का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:04 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), 14 जून जिले के किशनपुर गाँव के लोगों ने सेना में भर्ती होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर पहली बार अपने गांव लौटे 18 वर्षीय जवान अखिलेश चक्रवर्ती का ग्रामीणों ने फूलों से सुसज्जित बैलगाड़ी पर बैठाकर बैंड बाजों के साथ करीब दो किलोमीटर का जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया और जश्न मनाया।

छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर लवकुश नगर तहसील क्षेत्र के किशनपुर गांव में रविवार को यह भव्य स्वागत देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी यह स्वागत चर्चा का विषय बन गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने आज बताया कि किशनपुर गांव के शासकीय शिक्षक भूरे लाल चक्रवर्ती के बेटे अखिलेश चक्रवर्ती का चयन भारतीय सेना में हुआ था और नासिक में प्रशिक्षण करने के बाद रविवार को वह पहली बार अपने घर आया।

उन्होंने कहा कि गांववालों को उसके आने की खबर लगी। उसके परिवार वालों से लेकर सारा गांव अपने गांव के लाडले बेटे को लेने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर भुगरा बाबा, हनुमान मंदिर जा पहुंचा।

सिंह ने बताया कि इतना ही नहीं, जवान अखिलेश चक्रवर्ती की सवारी के लिए एक बैलगाड़ी भी सजाई गई। अखिलेश को गांव की महिलाओं ने तिलक किया, आरती उतारी और ग्रामीणों ने उसे माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी लोग झूमते-नाचते मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर अपने गांव तक अपने इस फौजी बेटे को गांव लेकर आए। यह नजारा जिसने भी देखा, उसके जहन में भी देशप्रेम का भाव फूट पड़ा।

सिंह ने बताया कि चक्रवर्ती किशनपुर गाँव का पहला बेटा है, जो भारतीय सेना में भर्ती हुआ है। इससे इस गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं, फौजी अखिलेश का हृदय भी गांववालों के स्नेह और स्वागत से गदगद हो गया है।

इस अभूतपूर्व स्वागत को लेकर चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘इसकी तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी। गाँववालों ने मुझे अपने प्यार से ऋणी बना दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया