लाइव न्यूज़ :

MP: सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री का बेटा बिना मास्क लगाए स्कूटी से निकला, पुलिस ने रोका तो फोन लगाकर बोला- इस सिपाही को बंगले पर बुलाओ

By अनुराग आनंद | Updated: April 30, 2020 21:12 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह का बेटा किसी को फोन लगाता है और एक सिपाही को बंगले पर बुलाने की बात कह रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में आज से फिर भोपाल स्थित मंत्रालय में काम शुरू हो गया है।खंडवा में एक कोरोना पॉजि‍टिव मरीज की मौत हो गई।

भोपाल: देश भर में इन दिनों कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन-रात पुलिस के जवान चौक-चौराहा पर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह पुलिस वालों को धमकी देते नजर आ रहा है। 

पांच मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़का किस तरह बार-बार पुलिस वाले को अपना परिचय देकर धमकी देते हुए धौंस जमा रहा है। यही नहीं वीडियो बना रहे एक सिपाही से कहता है कि तू फोटो खींच रहा है, तेरा फोटो मैं खिंचा दूंगा।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार दोपहर पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बेटा रिपुदमन सिंह हाईवे पर बिना मास्क लगाए एक्टिवा से घूमता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने जब इस लड़के को रोका तो वह अपना परिचय देकर पुलिस वालों को डांटने लगा। यही नहीं पुलिस वाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बावजूद वह सिपाही का नाम पूछकर उसे सबक सिखाने की बात करह रहा है। 

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़का किसी को फोन लगाता है और एक सिपाही को बंगले पर बुलाने की बात कह रहा है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज से फिर भोपाल स्थित मंत्रालय में काम शुरू हो गया है। खंडवा में एक कोरोना पॉजि‍टिव मरीज की मौत हो गई। भोपाल में 21 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इंदौर में एक एएसआई की लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

बता दें कि सेंधवा के नजदीक महाराष्ट्र की ओर से आए मजदूरों को प्रदेश की सीमा पर रोका जा रहा है। गुरुवार सुबह रोके गए मजदूरों ने फोरलेन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2550 के ऊपर पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?