लाइव न्यूज़ :

सांसद स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:22 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 22 फरवरी स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद सोमवार को परोक्ष रुप से गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इतिहास गवाह है कि अमेठी का सांसद कभी यहां मकान बनाकर नहीं रहा और जनता को यह बात हमेशा खटकती रही।’

ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी है। उसकी रजिस्ट्री के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी की जनता के मन में हमेशा यह सवाल रहा कि क्या स्थानीय सांसद यहां मकान बनाकर रहेगा? 2019 के चुनाव में मैंने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि मैं अमेठी में अपना मकान बनाऊंगी और जनता के सारे काम यही से होंगे। उसी वादे को पूरा करने के लिए मैंने आज मकान की जमीन की रजिस्ट्री करायी है।’’

ईरानी ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मैंने अमेठी की जनता से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, बाईपास का निर्माण, सैनिक स्कूल की स्थापना आदि जैसे कुछ वादे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से मैं उन्हें पूरा करने में सफल रही हूँ।’’

उन्होंने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अपने मकान के भूमि पूजन में आने का न्योता देंगी।

अमेठी से 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराने के बाद ईरानी ने कहा था कि वह अमेठी में अपना मकान बनाएंगी और यहां के लोगों को अपने काम के लिए दिल्ली तक जाने की जररुत नहीं पड़ेगी।

सांसद ने आज अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित उप निबंधक कार्यालय में मकान के लिए जमीन की रजिस्ट्री करायी। उप निबंधक, गौरीगंज प्रवीण ओवराय ने बताया कि उनकी यह जमीन गौरीगंज की ग्राम सभा मेदन मवई में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी