लाइव न्यूज़ :

मप्र : हरदा जिले के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति की पिटाई, छह लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:46 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कब्रिस्तान में एक समूह के कुछ लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार दोपहर को कोतवाली पुलिस थाना इलाके ग्राम उड़ा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में हुई। हरदा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) हिमानी मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित कुलदीप योगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सोमवार शाम को मामला दर्ज किया गया है। योगी ने आरोप लगाया है कि उसे कब्रिस्तान में एक समूह के लोगों ने पीटा है। कुलदीप उड़ा गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर आसिफ, फिरोज, सोएब, आरिफ, अखलाक और सेफ के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 323 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इन सभी की उम्र करीब 20 साल के आसपास है। पीड़ित कुलदीप योगी ने मीडिया को बताया, ‘‘मेरे ग्राम के ही कुछ युवकों ने मुझे फोन करके कब्रिस्तान पर बुलाया और वहां पहुंचने पर मेरी पिटाई कर दी। आरोपी युवकों का कहना था कि इलाके में हमारी ही दादागिरी चलेगी और हम किसी अन्य की दादागिरी नहीं चलने देंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर व्हाट्सऐप ग्रुपों पर भी डाल दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में युवकों का एक समूह इस व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र : हरदा जिले के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति की पिटाई, छह लोगों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos