लाइव न्यूज़ :

मप्र : ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:41 IST

Open in App

मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में मुंबई के 21 वर्षीय एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। ओंकारेश्वर थाने के अधिकारी ओ पी जामरा ने सोमवार को बताया कि मुंबई निवासी प्रियांशु वर्मा (21) तीन अन्य दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर आया था और रविवार सुबह वे भगवान के दर्शन करने के बाद घूमने निकल गए। उन्होंने कहा कि चारों दोपहर दो बजे स्नान करने गोमुख घाट पर पहुंचे। यहां प्रियांशु और उसका एक दोस्त स्नान कर रहे थे। बाकी दो दोस्त कपड़ों के पास बैठे थे। नहाते समय प्रियांशु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। नाविक एवं तैराकों ने उसे पानी से बाहर निकला, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। जामरा ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब