लाइव न्यूज़ :

मप्र नगर निकाय चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की उम्र सीमा के फॉर्मूले से इनकार किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:48 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), एक मार्च मध्यप्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनावों की सियासी हलचल तेज होने के बीच सत्तारूढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने अपने नेताओं के चुनाव लड़ने के लिये उम्र सीमा का कोई भी फॉर्मूला तय नहीं किया है।

भाजपा की नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने उम्मीदवारों की उम्र सीमा तय किए जाने के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारा ऐसा (उम्र सीमा का) कोई भी मापदंड नहीं है। भाजपा का स्पष्ट मापदंड है कि हम किसी चुनाव क्षेत्र में उपलब्ध कार्यकर्ताओं में से उस चेहरे को टिकट देते हैं जिसकी जीत की सबसे ज्यादा संभावनाएं होती हैं।"

राज्य में काबीना मंत्री रह चुके गुप्ता ने अपनी बात में हालांकि जोड़ा, "भाजपा में हम नयी पीढ़ी के नेताओं को पर्याप्त अवसर देते हैं और ऐसा आगामी नगर निकाय चुनावों में भी होगा।"

उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनावी टिकट देने के पैमानों को लेकर आमतौर पर "स्थायी दिशा-निर्देश" तय नहीं करती है।

गुप्ता ने बताया कि भाजपा आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए राज्य और स्थानीय स्तर पर दो अलग-अलग घोषणापत्र जारी करेगी।

उन्होंने कहा, "हम मुख्य रूप से विकास के मुद्दे पर आगामी नगर निकाय चुनावों में उतरेंगे।"

गौरतलब है कि प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव एक साल से भी ज्यादा समय से टल रहे हैं तथा इनके निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल काफी पहले खत्म हो गया है। अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रशासकों के रूप में तैनात सरकारी अफसर इन निकायों का काम-काज संभाल रहे हैं।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने दो याचिकाओं का निपटारा करते हुए प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को 25 फरवरी को निर्देश दिए थे कि नगर निकायों तथा पंचायतों के लंबित चुनाव यथाशीघ्र संपन्न कराए जाएं। हालांकि, अब तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos