सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जातियों में गहरी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है
By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:20 IST2021-07-07T20:20:22+5:302021-07-07T20:20:22+5:30

सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जातियों में गहरी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है
लखनऊ, सात जुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार के सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जातियों में गहरी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है।
दो बार के सांसद कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से सांसद हैं और वह पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वर्ष 2003-2004 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार में राज्य मंत्री रहे किशोर पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।
किशोर ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट से जीत हासिल की थी।
जीवन में बेहद संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंचे किशोर को अनुसूचित जातियों में गहरी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है और उनकी गिनती सामाजिक न्याय के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने वाले नेताओं में होती है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।