लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय ने ओझा को "पाखंडी" बताते हुए दुष्कृत्य मामले में जमानत देने से किया इनकार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:51 IST

Open in App

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने झाड़-फूंक की आड़ में 20 वर्षीय विवाहिता से कथित दुष्कर्म के मामले में एक ओझा को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि यह ओझा "पाखंडी" और "सभ्य समाज के माथे पर कलंक" है। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने इस सख्त टिप्पणी के साथ पड़ोस के धार जिले के मामले में एक ग्रामीण ओझा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अभियोजन के एक अधिकारी के मुताबिक विवाहिता की तबीयत खराब होने पर पति और एक रिश्तेदार झाड़-फूंक कराने 18 अगस्त 2020 की रात उसे ओझा के पास ले गए थे। अधिकारी ने बताया कि आधी रात को ओझा महिला को श्मशान में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि उसने उसके पति और रिश्तेदार को घटनास्थल से काफी दूर एक नाले के पास पहले ही रोक दिया था। उन्होंने बताया कि ओझा पर महिला को यह धमकी देने का आरोप भी है कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार डालेगा। अधिकारी ने बताया कि धमकी से डरी-सहमी महिला बलात्कार के नौ महीने बाद अपनी मां और एक रिश्तेदार को आपबीती सुनाने की हिम्मत जुटा सकी और इसके बाद ओझा के खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।उन्होंने बताया कि दुष्कृत्य मामले में गिरफ्तारी के बाद ओझा इस साल 22 मई से न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर