लाइव न्यूज़ :

Rail Budget: रेल बजट में एमपी के हिस्से में आई बड़ी राशि,80 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी शक्ल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 1, 2024 21:58 IST

लोकसभा चुनाव से पहले पेश हुए रेल बजट में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। रेल परियोजनाओं के साथ 80 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन बनाए जाने का ऐलान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल बजट से बदलेगी एमपी के रेलवे स्टेशनो की दशाएमपी के हिस्से में आई बड़ी राशि,80 स्टेशन होंगे आधुनिक

मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशन आधुनिक रूप से विकसित होंगे । विश्व स्तर की सुविधाओं से लैस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तरह प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। रेल बजट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने का ऐलान किया है ।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश की रेल परियोजना को तय समय में पूरा करने की भी बात कही है।

 साल 2024 25 के बजट में मध्य प्रदेश को 15143 करोड रुपए का आवंटन हुआ है जो अब तक का सबसे बड़ा बजट आवंटन है । इस बजट से न सिर्फ मध्य प्रदेश की रेलवे व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। बल्कि रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जाएगा। केंद्र ने रेल बजट में 2.52 लाख करोड रुपए का बजट प्रावधान किया है जो अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट है। रेलवे में तीन बड़े कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिसमें एनर्जी मिनरल और सीमेंट कॉरिडोर, हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर शामिल होंगे। इन कॉरिडोर के बनने से देश में आर्थिक विकास होगा। लेकिन इन कॉरिडोर का कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश में भी शामिल होगा जिससे न सिर्फ मध्य प्रदेश का रेलवे विकसित होगा बल्कि कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

टॅग्स :भारतभारतीय रेलMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला