लाइव न्यूज़ :

Video: पेट्रोल पंप पर खड़े ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 26, 2018 19:46 IST

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के गोटेगांव में ऑयल टैंकर में आग लग गई। आग भी तब लगी जब ये टैंकर पेट्रोल पम्प पर खड़ा था।

Open in App

इंदौर, 26 मार्च (रिपोर्ट-मुकेश मिश्र) मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के गोटेगांव में ऑयल टैंकर में आग लग गई। आग भी तब लगी जब ये टैंकर पेट्रोल पम्प पर खड़ा था। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल ड्राइवर इस टैंकर को पेट्रोल पम्प से दूर ले गया ताकि पेट्रोल पम्प आग की चपेट में ना आए। हालांकि इस आग में पम्प के आसपास रखे कुछ वाहन और कुछ छोटी दुकानों में जरूर आग लग गई। घटना उस समय हुई जब टैंकर से ईंधन खाली कराया जा रहा था।

जैसे ही टैंकर ने आग पकड़ी पम्प और आसपास अफरातफरी मच गई। लेकिन टैंकर चालक सादिक खान ने सूझबूझ और हौंसला दिखाते हुए टैंकर को पेट्रोल पम्प से आगे बढ़ा दिया।

ड्राइवर इस जलते टैंकर को पेट्रोल पम्प से काफी ले गया और खाली स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इससे बड़ा हादसा होते होते बच गया।

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह