लाइव न्यूज़ :

शाह की ताकत बनाम राहुल की रणनीतिः कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ी इस सीट पर अटक गई है बीजेपी-कांग्रेस दोनों की सुई

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 25, 2018 11:59 IST

इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार जीतते और हारते रहे हैं, लेकिन हार का अंतर कभी बड़ा नहीं रहा. 2013 से पहले इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी जोशी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. 

Open in App

इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता दांव पर हैं. उनकी सीटों पर सभी की नजर है. इन सीटों में व्यावसायिक राजधानी इंदौर की तीन नंबर सीट भी शामिल है. क्योंकि यहां से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय मैदान में हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने यह टिकट अपनी महू सीट से दावेदारी त्याग कर ली है. उनके सामने कांग्रेस ने तीन बार विधायक रहे अश्विन जोशी को मैदान में उतारा है. मुकाबला बड़ा रोचक और कांटे का है.

इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार जीतते और हारते रहे हैं, लेकिन हार का अंतर कभी बड़ा नहीं रहा. 2013 से पहले इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी जोशी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें हमेशा कड़ा मुकाबला भाजपा से मिला.

2003 और 2008 के चुनाव में भी जोशी ने इस सीट पर विजयी प्राप्त की. जब कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल था. 2013 में भी वे कांग्रेस की तरफ से  मैदान थे, लेकिन मोदी लहर में वे चुनाव हार गए और भाजपा की उम्मीदवार उषा ठाकुर 13 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतीं. इस बार भी इस सीट पर जोशी कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं और उनके सामने दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय खड़े हैं.

एक तरह से चुनाव अश्विनी जोशी और कैलाश विजयवर्गीय के बीच ही हो रहा है. भले ही विजयवर्गीय इस क्षेत्र में प्रचार करने नहीं जा रहे हों, लेकिन उनकी लम्बी-चौड़ी फौज जुटी हुई है. इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के सभी बड़े नेताओं की नजर है. कश्मकश वाली इस सीट को निकालने के लिए विजयवर्गीय ने अपने संबंधों को भुनाना शुरू कर दिया है.

यही नहीं आकाश विजयवर्गीय के प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर नेता और अभिनेताओं की फौज प्रचार कर रही है. भले ही कैलाश विजयवर्गीय चुनाव न लड़ रहे हों लेकिन उनका राजनीतिक जीवन दांव में लगा है. यह गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय ने 1990 से लेकर 2013 तक के विधानसभा चुनाव में कभी शिकस्त नहीं खाई.

भले ही उन्हें 2008 में ऐन मौके पर कांग्रेस के गढ़ महू से लड़ने भेज दिया गया हो तब भी. लेकिन अब चेहरा अलग है. जो चुनावी हुनर और वाक्पटुता कैलाश विजयवर्गीय में है वह उनके पुत्र में नहीं. सिर्फ पिता की विरासत से चुनावी वैतरणी पार करना आकाश के लिए आसान नहीं है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकैलाश विजयवर्गीयइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है