लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: बीच सड़क पर बुजुर्ग को अचानक आया दिल का दौरा, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस वाली ने सीपीआर देकर ऐसी बचाई शख्स की जान

By आजाद खान | Updated: December 14, 2022 15:20 IST

आपको बता दें कि जब ऑन ड्यूटी महिला पुलिस को यह पता चला की एक बुजुर्ग सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया है तब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंची और बुजुर्ग की मदद करने में लग गई। ऐसे में महिलाकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसे देख लोग उसकी खूब तारीफ भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ग्वालियर महिला पुलिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिस एक बुजुर्ग की जान बचाते हुए दिख रही है। वह बीच सड़क पर बुजुर्ग को सीपीआर देते और उसे पानी पिलाते हुए दिखाई दे रही है।

भोपाल: ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) की एक महिला कर्मचारी ने एक बुजुर्ग की जान बचाई है जिसके लिए उसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर भी तभी एक बुजुर्ग को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसको सीपीआर देकर पुलिस वाली ने बुजुर्ग की जान बचाई है। 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला पुलिसकर्मी को बुजुर्ग की मदद करते हुए देखा गया है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी के इस काम के लिए उसे राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी तारीफ मिली है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक बुजुर्ग बेहोश होकर सड़क पर गिरा पड़ा हुआ है और उसके पास महिला पुलिसकर्मी है जो उसकी मदद कर रही है। महिला पुलिसकर्मी बुजुर्ग के सीने को दबा रही है और उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर उसे होश में लाने की कोशिश कर रही है। 

वीडियो में मौके पर कई और लोग भी खड़े है और इस बीच महिला पुलिसकर्मी बार-बार बुजुर्ग को सीपीआर देते हुए दिख रही है। ऐसे में वीडियो के अंत में यह भी देखा गया है कि महिला पुलिसकर्मी बुजुर्ग को पानी भी दे रही है। 

क्या है पूरा मामला, पुलिस वाली को मिली है तारीफ

जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार की सुबह घटी है। बताया जा रहा है कि महिला सब इंस्पेक्टर सोनम पाराशर उस समय ड्यूटी पर थी तभी यह घटना घटी है। इस पर बोलते हुए सब-इंस्पेक्टर सोनम पाराशर ने कहा कि "मैं गोले का मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर थी, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि एक वरिष्ठ नागरिक सड़क पर बेहोश हो गया है। मैं मौके पर गई और बुजुर्ग व्यक्ति का सीपीआर किया।  जैसा कि मुझे लगा कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है।"

यही नहीं खबर सामने आने के बाद महिला पुलिसवाली से मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बात की है और उसकी तारीफ की है। महिला पुलिसवाली से बातचीत का वीडियो मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष