लाइव न्यूज़ :

मप्र शिक्षा मंडल ने परिणाम से असंतुष्ट 14 हजार विद्यार्थियों के लिए सोमवार से परीक्षा आयोजित की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:16 IST

Open in App

भोपाल, छह सितंबर कोविड-19 महामारी के चलते मध्यप्रदेश में पिछले प्रदर्शन के आधार पर घोषित बोर्ड परीक्षा के परिणामों से संतुष्ट नहीं होने वाले 10वीं और 12 वीं कक्षा के लगभग 14 हजार विद्यार्थी सोमवार को बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एस के चौरसिया ने सोमवार को पीटीआई भाषा को बताया कि प्रदेश सरकार ने उन छात्र छात्राओं के लिए सोमवार से एक विशेष वार्षिक परीक्षा आयोजित की है जो शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त ग्रेड से नाखुश थे ।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मानदंडों के पालन के साथ यह परीक्षा की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि जो विद्यार्थी लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित थे या फेल हो गए थे उन्हें शारीरिक रुप से इस परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम है। उन्होंने, ‘‘इस परीक्षा में मुख्य रूप से वे विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं जो प्राप्त ग्रेड से संतुष्ट नहीं हैं।’’

चौरसिया ने कहा कि कोविड-19 की महामारी की दूसरी लहर के कारण प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं, इसके बजाय विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन कक्षा 10 वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया था जबकि कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके पिछले तीन सालों के स्कूल की आंतरिक परीक्षा के अंकों के आधार पर किया गया था।

भोपाल के 12 वीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि वह इस बात से असंतुष्ट है कि इस साल उसका परिणाम उसके 10 वीं कक्षा के अंकों पर आधारित था।

उसने कहा, ‘‘ किसी छात्र को उसके पिछले प्रदर्शन के आधार पर आंकना ठीक नही है। पिछली बोर्ड (10 वीं) के बाद मैंने कठिन अध्ययन करना शुरु किया, इसलिए मुझे पता है कि मेरे ग्रेड में निश्चित तौर पर अब सुधार होगा।’’

छात्र ने यह भी कहा कि वह जानता है कि यह एक जोखिम है क्योंकि यदि वह अच्छा स्कोर नहीं करता है तो उसे (शिक्षा में) काफी नुकसान हो सकता है।

अधिकारी ने कहा कि यदि अब परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अच्छा स्कोर नहीं करते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 वीं और 12 वीं कक्षा के लगभग 18 लाख विद्यार्थियों के परिणाम उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर पहले घोषित किए गए थे।

उनमें से कक्षा 10 के लगभग नौ हजार और कक्षा 12 के पांच हजार विद्यार्थी सोमवार से परीक्षा में बैठ रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत