लाइव न्यूज़ :

MP: बदला स्कूलों का समय, सुबह 10 के बाद ही लगेंगे स्कूल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 8, 2024 22:32 IST

शीत लहर से पूरा मध्य प्रदेश कांप रहा है। ग्वालियर, खजुराहो में तापमान सबसे कम दर्ज हुआ। वहीं राज्य सरकार ने ठंड के चलते स्कूलों के समय को बदल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में बदला स्कूलों का समय, अब 10 के बाद लगेंगे स्कूलस्कूल शिक्षा विभाग के कलेक्टरों को आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर सुबह से लगने वाले स्कूलों का समय बदलकर 10:00 बजे कर दिया है। सभी सरकारियों के सरकारी स्कूल अब 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से संचालित होंगे । स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश में दो पालियों में संचालित होने वाले सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे सरकारी स्कूल जो सुबह 10:30 से संचालित होते हैं वह अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का कार्यक्रम समय सारणी के मुताबिक ही होगा। राज्य सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यानी की 8 जनवरी से 20 जनवरी तक राज्य सरकार का आदेश प्रभावी होगा और सुबह से लगने वाले स्कूल 10 बजे के बाद ही संचालित हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश में शीत लहर के कारण लोग परेशान है। हालांकि सोमवार की दोपहर लोगों को मामूली सी राहत मिली। लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों पर सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। भोपाल ग्वालियर पचमढ़ी खजुराहो समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा नजर आया। ग्वालियर में सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ जबकि खजुराहो में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक इसी तरीके के हालात रहने वाले हैं। यानी कि कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन