लाइव न्यूज़ :

मप्र: पत्नी और बेटियों से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:47 IST

Open in App

धार (मप्र), 15 सितंबर मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता के खिलाफ अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कथित तौर पर पिटाई करने का मामला दर्ज किया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अशोक मांझी कथित तौर पर एक महिला की पिटाई करते नजर आ रहा है जबकि दो लड़कियां उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांझी प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य हैं।

धार के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मंगलवार को मांझी के खिलाफ शिकायत मिली थी और टांडा पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का एक वीडियो बुधवार को प्राप्त हुआ है और इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है, जब अशोक मांझी से अलग रह रही उसकी पत्नी और दो बेटियां गुजारा भत्ता मांगने की बात करने उसके पास गई थीं।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने घटना की निंदा की और कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात कर मांझी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना