लाइव न्यूज़ :

MP: नतीजों ने बता दिया मुद्दों से ध्यान हटाती है भाजपा, सीएम कमलनाथ ने कहा- देश में है निराशा का माहौल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 06:07 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चार-पांच माह पूर्व महाराष्ट्र, हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा जितने अधिक मार्जिन से जीती थी और आज उसके उलट उतनी ही मार्जिन से हार गई. जनता को गलती का अहसास हुआ यह परिणाम बता रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि झाबुआ, महाराष्ट्र और हरियाणा में आए चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाती है. उन्होंने कहा कि देश के मतदाता को अब एहसास हो रहा है कि उनसे गलती हुई थी.मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज झाबुआ उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही. 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि झाबुआ, महाराष्ट्र और हरियाणा में आए चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाती है. उन्होंने कहा कि देश के मतदाता को अब एहसास हो रहा है कि उनसे गलती हुई थी.मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज झाबुआ उपचुनाव के परिणाम आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही. 

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी राष्ट्रवाद, कभी धारा 370, कभी पाकिस्तान की बात करके लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने का प्रयास किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कभी नौजवानों की रोजगार की बात नहीं की, किसानों की बात नहीं की, व्यापारियों के हित के बारे में नहीं बोला, उनकी सोच यह बतलाती है कि वह विकास और लोगों के हित के बजाय उन मुद्दों पर बात कर रही है जिसमें देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है.

उन्होंने कहा कि चार-पांच माह पूर्व महाराष्ट्र, हरियाणा में लोकसभा चुनाव में भाजपा जितने अधिक मार्जिन से जीती थी और आज उसके उलट उतनी ही मार्जिन से हार गई. जनता को गलती का अहसास हुआ यह परिणाम बता रहा है. चुनाव परिणाम बतलाते हैं कि देश की जनता भाजपा की दुर्भावना की राजनीति को पहचानती है.

मंदी के दौर से अछूता है मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने कहा कि आज देश में मंदी का दौर है, लेकिन मध्यप्रदेश इससे अछूता है. मंदी का बहुत बड़ा कारण है कि लोगों की आशाएं केन्द्र सरकार से समाप्त हो गई हैं. मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है, इसलिए यहां मंदी नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से निराश नहीं है जबकि देश की जनता भाजपा की सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है. उन्होंने कहा कि आज देश का पूरा बैंकिंग सिस्टम ठप है इन सब असफलताओं का अहसास देश की जनता को हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता से नौजवानों से, किसानों से, मजदूरों से यह आग्रह करुंगा कि वे भाजपा की सरकार की नाकामयाबियों को पहचानें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं.

जीत बताती है कांग्रेस पर है जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि झाबुआ की जीत बताती है कि लोगों का कांग्रेस पर विश्वास कायम है. पिछले साढ़े सात महीनों में हमने इस विश्वास को मजबूत बनाने के लिए नियत और नीति के जरिए यह बताया है कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं. जनता को दिए गए वचनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जनता जान चुकी है कि प्रदेश में घोषणाओं और कलाकारी की राजनीति समाप्त हो गई है. उन्होंने कहा कि हमने जनता को जो वचन दिया है इसका जवाब हम जनता को देंगे भाजपा को नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल झूठ बोला और आज भी उसकी झूठ बोलने, गुमराह करने और भ्रम फैलाने की राजनीति खत्म नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भाजपा को इस परिणाम के बाद सच्चाई बोलने की प्रेक्टिस करना चाहिए.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए