लाइव न्यूज़ :

MP में मिली हार के बाद BJP में मचा हड़कंप, राकेश सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 05:09 IST

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर मंथन तेज हो गया है.हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहसस्त्रबुद्धे और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ बुधवार को दिल्ली में बैठक कर मंथन किया. 

Open in App

मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली हार के बाद अब हड़कंप मच गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकर कर दी. हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन स्तर पर बदलाव दिखाई देगा.

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर मंथन तेज हो गया है.हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहसस्त्रबुद्धे और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ बुधवार को दिल्ली में बैठक कर मंथन किया. 

इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में हुई पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा अमित शाह को दिया. हालांकि अमित शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार न करके लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही है. 

माना जा रहा है कि शाह अब प्रदेश संगठन में बदलाव करना चाहते हैं. राकेश सिंह की पसंद के पदाधिकारियों को संगठन में स्थान देकर वे लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे.

हार के बाद संघ भी सक्रियता दिखा रहा है. सूत्रों की माने तो संघ अब लोकसभा चुनाव के पहले संगठन पर कसावट करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों की माने तो इसके चलते प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के स्थान पर दूसरे नाम पर भी विचार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन महामंत्री का हटना तय है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब