लाइव न्यूज़ :

सांसद अतुल राय की अग्रिम विवेचना की अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:02 IST

Open in App

उत्तर प्रदेा के घोसी संसदीय सीट से बसपा सांसद अतुल राय की अग्रिम विवेचना कराए जाने की अर्जी यहां की एमपी..एमएलए अदालत ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। राय ने एक लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के मामले की अग्रिम विवेचना कराए जाने की याचिका दाखिल की थी। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत आरोपी अतुल राय का बयान दर्ज करने के लिए सात सितंबर को अदालत में पेश किए जाने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज को निर्देश जारी किया। अग्रहरि ने बताया कि बचाव पक्ष द्वारा सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत मामले की अग्रिम विवेचना कराए जाने की अदालत से अपील की गई थी। अभियोजन पक्ष ने लिखित रूप से इस पर आपत्ति की थी। इस मामले में पीड़िता सहित 9 गवाहों की गवाही हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने सांसद अतुल राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाना में भादंवि की धारा 376, 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोप था कि सात मार्च, 2019 को उसके साथ दुष्कर्म किया गया। हाल ही में पीड़िता ने इस मामले को प्रयागराज से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग के साथ उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपने साथी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया और इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष