लाइव न्यूज़ :

MP Assembly Session: CM डॉ. मोहन यादव बोले- कोई भी योजना बंद नहीं होगी, विधानसभा में कहा- लाड़ली लक्ष्मी समेत सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन राशि

By आकाश सेन | Updated: December 21, 2023 23:52 IST

भोपाल: एमपी की 16 वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन के नेता सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन किया। जहां सदन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।CM डॉ मोहन यादव बोले लाड़ली लक्ष्मी समेत कोई भी योजना नहीं होगी बंद।ता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में संसद सा लगा, दिल्ली यहीं ला दें।हमारा लक्ष्‍य सर्वे भवंतु सुखिना है।हमें 5 साल में संकल्‍प पूरा करना है।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में कहा कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन राशि है। डॉ. मोहन यादव सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकते हुए कहा- लाड़ली बहना योजना पर कानून बना दें। जिस पर सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया।

सीएम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आपकी सरकार में कई तरह से राम मंदिर को लटकाए रखा। हमारी सरकार 22 जनवरी को राम भक्तों का स्वागत करेगी।

सीएम ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। डॉ. यादव ने ये भी कहा कि एमपी में जहां कृष्ण के पैर पड़े, उन जगहों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज दुनिया सनातन संस्कृति को जानना चाहती है। हमारा लक्ष्‍य सर्वे भवंतु सुखिना है।हमें 5 साल में संकल्‍प पूरा करना है।

लाड़ली बहना योजना पर सदन में हंगामा

इससे पहले चर्चा के दौरान लाड़ली बहना योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक रावत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से यह जवाब चाहता हूं कि लाड़ली बहना योजना चलेगी या नहीं। इस योजना के हितग्राहियों को महीने में दी जाने वाली राशि दी जाएगी या नहीं?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में संसद सा लगा, दिल्ली यहीं ला दें। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन के बाद 4 दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था। जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई। साथ ही स्पीकर का निर्वाचन भी हुआ।

CM डॉ मोहन यादव बोले- संकल्प पत्र हमारे लिए गीता, रामायण है

सीएम ने लाउड स्पीकर पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरी तरह लागू कराया जाएगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मिल मजदूर के बेटे को मुख्यमंत्री बीजेपी ही बना सकती है। हम जनता के सेवक हैं। मेरी सरकार विधानसभा अध्यक्ष की छत्र छाया में विकास के काम करेगी। मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र धर्म ग्रंथ गीता और रामायण की तरह है। हम अगले 5 साल तक संकल्प पत्र में दिए गए एजेंडे को एक-एक करके अक्षरशः पूरा करेंगे।

CM मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का मैं धन्यवाद करता हूं। नेतृत्व ने एक मजदूर के बेटे को सीएम बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाले भी पीएम बनते हैं। मैं बहुत सौभाग्‍यशाली हूं। वरिष्‍ठ नेता मेरे साथ हैं। सदन में  सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकता भी गिनाई। उन्होंने नई शिक्षा नीति के साथ सम्राट विक्रमादित्य का भी एकाधिक बार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास शिक्षा से विकास को जोड़ना है। शिक्षा विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

शिवराज, कमल नाथ नहीं मौजूदइस सत्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। शिवराज इस समय सपरिवार अमरकंटक प्रवास पर हैं। वहीं कमल नाथ भी बाहर हैं। उन्होंने पहले ही पत्र भेजकर इसके लिए मंजूरी ले ली थी। कमल नाथ ने तो अब तक नव-निर्वाचित विधायक के तौर पर भी शपथ नहीं ली है। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालमोहन यादवकांग्रेसCongressCongress BhawanMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?