लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल की टक्कर, युवा दम्पत्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:03 IST

Open in App

हरदोई (उप्र) सात जनवरी हरदोई जिले के कछौना थाना इलाके में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवा दम्पत्ति की मौत हो गयी।

यह हादसा लखनऊ हरदोई मार्ग पर उस समय हुआ, जब दम्पत्ति कोतवाली शहर में आजाद नगर स्थित अपने घर जा रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 30 वर्षीय अतुल अपनी पत्नी प्रीति (26) के साथ मोटरसाइकिल से संडीला थाना क्षेत्र के अटवा भदसेन गया था।

उन्होंने बताया कि वहां से वे दोनों अपने घर वापस आ रहे थे और तभी हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रैसो ग्राम के निकट अचानक एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें लखनऊ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अतुल की मौत हो गई और प्रीति ने इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो