लाइव न्यूज़ :

रेलगाड़ी से कटकर मां-बेटे की मौत, बेटी जख्मी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:08 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव में मंगलवार देर शाम पटरी पार करते समय रेलगाड़ी से कटकर एक महिला और उसके बेटे की मौत गयी और बेटी जख्मी हो गयी है।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अस्ती गांव के शरद पासवान की पत्नी सोनी (28) अपने बेटे राज (पांच) और बेटी दीपा (आठ) को लेकर मंगलवार देर शाम मकरसंक्रांति का त्योहार मनाने अपने मायके परशुरामपुर (गांव) जा रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी पटरी पार करते समय तीनों रेलगाड़ी की चपेट में आ गए, इस हादसे में महिला और उसके बेटे राज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर लगने से उसकी बेटी दीपा उछलकर काफी दूर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और जख्मी दीपा का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई