लाइव न्यूज़ :

हो जाएं सावधान: अप्रैल से जून तक कहर बरपाएगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2018 10:50 IST

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राज्यों में अगले तीन महीनों के दौरान गर्मी का कहर बरपने की आशंका है। 

Open in App

नई दिल्ली(2 अप्रैल): भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की रविवार को चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राज्यों में अगले तीन महीनों के दौरान गर्मी का कहर बरपने की आशंका है। 

इस साल अप्रैल से लेकर जून तक के बीच में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहेगा। इसका असर दिखने भी लगा है,अप्रैल से जून के तीन महीनों में उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा। लेकिन पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में यह सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। यह स्थापित प्रचलन के उलट है। विभाग ने कहा कि दक्षिण और पूर्व के राज्यों में तापमान पिछले साल से भी थोड़ा कम रह सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग समेत देश की अन्य मौसम संबंधी एजेंसियों ने अब तक का सबसे गर्म साल करार दिया था. उससे पहले 2016 को 1901 के बाद का सबसे गर्म साल बताया गया था। मौसम विभान ने बताया है कि  पारा पहले ही उछाल मारना शुरू कर चुका है। वहीं, दिल्ली सहित पूरे  देश के कई हिस्सों में यह मार्च में ही 40 डिग्री को छू चुका है, इसी कारण विभाग को मजबूरन 28 फरवरी को भी पूर्वानुमान घोषित करना पड़ा था।

औसत न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में एक डिग्री, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में आधे से एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। 

औसत मध्यमान तापमान में बढ़ोत्तरीजम्मू-कश्मीर        1.07 डिग्रीहिमाचल प्रदेश        0.99 डिग्री    उत्तराखंड        0.71 डिग्रीपंजाब            1.36 डिग्रीदिल्ली            1.37 डिग्रीहरियाणा-चंडीगढ़    1.37 डिग्रीपश्चिमी राजस्थान    1.17 डिग्रीपूर्वी राजस्थान        1.00 डिग्रीपश्चिम उप्र        1.00 डिग्रीपूर्वी उप्र            0.58 डिग्री

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण