महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी के साढ़े पांच लाख से ज्यादा आम चट कर गए इंदौरी

By नईम क़ुरैशी | Published: May 21, 2023 10:08 PM2023-05-21T22:08:12+5:302023-05-21T22:08:12+5:30

यहां बीते तीन दिन में 45 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खरीदे। हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को जबरजस्त प्रतिसाद मिला।

More than five and a half lakh mangoes of Deogarh and Ratnagiri of Maharashtra were licked in Indori | महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी के साढ़े पांच लाख से ज्यादा आम चट कर गए इंदौरी

देवगढ़ के आम के सबसे ज्यादा बोलबाले रहे और ये आम डेढ़ हजार रुपये दर्जन बिका

Highlights3 दिनों के भीतर इंदौरी 45 हजार दर्जन से ज्यादा यानि करीब 5 लाख के लगभग आम चट कर गएयहां मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा में आम की बिक्री का नया रिकार्ड बनाबारिश के चलते ट्रस्ट ने जत्रा को एक दिन और बढ़ा दिया है

इंदौर: मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर ज़ायके के शौकीनों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां का पोहा, नमकीन रबड़ी हो या देशी छोला-चाट इंदौरियों के खाने के मुकाबले इनकी खपत में बेतहाशा इजाफा किया हुआ है। ग्रामीण हाट बाजार इंदौर में 3 दिन से चल रहे मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा में आम की बिक्री का नया रिकार्ड बना है। 

इंदौरी 45 हजार दर्जन से ज्यादा यानि करीब 5 लाख के लगभग आम चट कर गए। ये हाल तब है जब बिन मौसम बरसात ने जत्रा में पहुंचने वाले आम के शौकीनों के लिए बाधा डाल रखी है। बारिश के चलते ट्रस्ट ने जत्रा को एक दिन और बढ़ा दिया है।

बीते तीन दिन में 45 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खरीदे। हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को जबरजस्त प्रतिसाद मिला। रविवार को स्वादप्रेमियों की भीड़ खूब उमड़ी। ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का समापन रविवार को होना था, मगर बारिश के चलते इस जत्रा को सोमवार तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय किसानों का नुकसान नहीं हो इसलिए लिया गया। जत्रा का समय सोमवार को सुबह 9 से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

तीसरे दिन रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका। महाराष्ट्र रत्नागिरी और देवगढ़ का विश्व प्रसिद्ध हापुस आम का हजारों स्वाद के शौकीनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मैंगो जत्रा में 45 हजार दर्जन आम इंदौरियो ने खरीदे, वही 7 हजार से ज्यादा आम तो कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही स्वाद प्रेमियों ने चखे। 

हर बार की तरह इस बार भी मैंगो जत्रा में खासा उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और सुबह 09 से देर शाम तक लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जमकर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। रविवार होने से हजारों स्वाद प्रेमी वहां उमड़े।

देवगढ़ के आम के सबसे ज्यादा बोलबाले रहे और ये आम डेढ़ हजार रुपये दर्जन बिका। जबकि रत्नागिरी आम सात सौ से एक हजार रुपये दर्जन में उपलब्ध रहा। उल्लेखनीय है मैंगो जत्रा में मराठी ट्रस्ट सिर्फ किसानों को स्टॉल उपलब्ध कराता है, ताकि उन्हे अपने उत्पादों की सही कीमत मिले और ग्राहकों को रायगढ़, रत्नागिरी का स्थानीय आम मिले। बाजार में हापुस के नाम पर दक्षिण का आम उपलब्ध है। जबकि शौकीन महाराष्ट्र के आम का स्वाद पसंद करते हैं।

आम के साथ मराठी जायके भी भाये इंदौरियों को 

तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बिक्री भी खूब हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार,अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने आम खरीदे। 

वडा पाव भी ख़ूब पसंद आया

स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी जायको का ख़ूब स्वाद लिया। महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया यह फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला फूड है। स्वादप्रेमी नितेश ने कहा कि जत्रा में पाव भाजी,चकरी का स्वाद भी लाजवाब रहा, मैंगो मस्तानी ने भी गर्मी में राहत दी। 

दर्शन जागीरदार नीरज तैलंग ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को भी खूब खरीदा गया। 

रविवार को मैंगो जत्रा में अखंड धाम के महामंडलेश्वर श्री चैतन्य स्वरूप महाराज, स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक पधारे।

Web Title: More than five and a half lakh mangoes of Deogarh and Ratnagiri of Maharashtra were licked in Indori

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे