लाइव न्यूज़ :

ठाणे के 94 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मियों ने ली टीके की पहली खुराक

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:42 IST

Open in App

ठाणे, 12 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 94 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस संक्रामक रोग की शुरुआत से अब तक महाराष्ट्र में यहां कुल 2,147 पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित पाए जा चुके हैं और उनमें से 35 की इस महामारी के कारण मौत हो गई।

इसमें बताया गया कि अभी तक ठाणे में 94.76 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को पहला टीका लग गया है जबकि 78.72 प्रतिशत को दूसरा टीका भी लग गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभी यहां कोरोना वायरस से पीड़ित 34 पुलिसकर्मी इलाज करा रहे हैं।

इस बीच, ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के ने बताया कि बुधवार से यहां विवियाना मॉल की पार्किंग में 60 साल से अधिक की आयु वाले लोगों के लिए ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में एक दिन में 100 वरिष्ठ नागरिकों को टीके लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?