लाइव न्यूज़ :

म्यांमार के चिन प्रांत के मुख्यमंत्री समेत 9000 से वहां के अधिक नागरिकों ने मिजोरम मे शरण ली

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:37 IST

Open in App

आइजोल, 15 जून म्यामांर में फरवरी के सैन्य तख्तापलट के बाद वहां के चिन प्रांत के मुख्यमंत्री सलाई लियान लुआइ समेत 9,247 लोगों ने मिजोरम में शरण ली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ चिन प्रांत के मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सोमवार रात को चंफाई शहर में पहुंचे। ’’ उन्होंने कहा कि लुआई समेत आंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग फोर डेमोक्रेसी के 24 निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मिजोरम के अलग अलग हिस्सों में शरण ली है।

पश्चिमी म्यांमार का प्रांत चिन मिजोरम की पश्चिमी सीमा से सटा है। अधिकारी ने बताया कि म्यांमार के इन नागरिकों स्थानीय लोगों ने आश्रय दिया है और कई नागरिक संगठन एवं छात्र संगठन भी उनके रहने एवं खाने-पीने का प्रबंध कर रहे हैं।

राज्य में जिन लोगों ने शरण ली है वे चिन समुदाय से हैं । चिन समुदाय जो के नाम से भी जाना जाता है। उनका मिजोरम के मिजो समुदाय के साथ पूर्वजों का रिश्ता है।

मिजोरम पुलिस के अपराध जांच शाखा के आंकड़े के अनुसार राज्य के दस जिलों में म्यांमार के कम से कम 9,247 लोग ठहरे हुए हैं और उनमें से सबसे अधिक 4156 चंफाई में हैं।

इसी बीच, असम राइफल्स के सूत्रों ने बताया कि कई मौकों पर म्यांमार के नागरिकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उनमें कई को वापस भेज दिया जाता है और कई अन्य मार्गों से घुस जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत