राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 78 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं : सरकार

By भाषा | Published: September 18, 2021 04:29 PM2021-09-18T16:29:15+5:302021-09-18T16:29:15+5:30

More than 78 crore doses of anti-Covid vaccine have been provided to states, union territories: Government | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 78 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं : सरकार

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की 78 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं : सरकार

नयी दिल्ली, 18 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की अब तक 78 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं तथा 33 लाख से अधिक अन्य खुराक जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 6.02 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत सरकार कोविड रोधी टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराकर राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की मदद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 78 crore doses of anti-Covid vaccine have been provided to states, union territories: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे