लाइव न्यूज़ :

होली पर शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काटे 7000 से ज्यादा चालान

By मेघना सचदेवा | Updated: March 9, 2023 17:49 IST

देश की राजधानी दिल्ली में होली पर यातायात पुलिस का एक्शन नजर आया। खास कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के जमकर चालान काटे गए। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक 8 मार्च को 7,643 चालान किए गए ।

Open in App
ठळक मुद्दे7 मार्च की दरम्यानी रात को ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 908 चालान किए। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक 8 मार्च को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 559 चालान किए गएहोली पर अलग- अलग स्थानों पर 2000 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के विशेष चेकिंग दलों को तैनात किया गया था।

 नई दिल्ली : देश भर में 7 और 8 मार्च को होली की धूम रही। होली पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का डंडा भी खूब चला। शराब पीकर गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, गलत साइड ड्राइविंग, ट्रिपलिंग आदि जैसे उल्लंघनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। 7 और 8 मार्च को ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में कई चालान काटे गए। 

दिल्ली यातायात पुलिस ने काटे चालान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 7 मार्च की दरम्यानी रात को ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 908 चालान किए। जिनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने के 70 चालान, दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 109, बिना हेलमेट सवार पीछे बैठने वाले के 438, बिना सीट बेल्ट के 22, टिंटेड ग्लास के 42 और 227 अन्य चालान शामिल हैं।  8 मार्च को किए गए 7,643 चालान

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक 8 मार्च को 7,643 चालान किए गए, जिनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 559, दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 698, बिना हेलमेट के सवार पीछे बैठने वाले के लिए 3,410 ,सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग के लिए 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और 2,449 अन्य चालान शामिल हैं। 5 घातक दुर्घटनाओं की सूचना भी दी गई।

विशेष चेकिंग दलों को किया गया था तैनात

बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली के त्यौहार के लिए पहले से योजना बना ली थी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ शहर के अलग अलग स्थानों पर 2000 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के विशेष चेकिंग दलों को तैनात किया गया था। दिल्ली यातायात पुलिस, पीसीआर और संबंधित थानों की स्थानीय पुलिस ने मिलकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसTraffic Policeट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी