लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के 5,000 से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:49 IST

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र में 75 दिनों के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 5,427 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है,इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 20,81,520 पहुंच गए हैं।

बयान में बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण 38 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,669 पहुंच गई है।

उसमें बताया गया है कि दिन में 2,543 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,87,804 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 40,858 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया,“ नए मामलों के 38 प्रतिशत यानी 2,105 मरीज अकोला और नागपुर प्रखंडों से हैं। अकोला प्रखंड में अकेले 1,258 नए मरीज मिले हैं जबकि अमरावती नगर निगम में 542 और अमरावती जिले में 191 नए मरीज सामने आए।”

मुंबई में संक्रमण के 736 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,16,487 पहुंच गे जबकि चार और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बड़कर 11,432 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल में 1432 नए मामले आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 19,735 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?