लाइव न्यूज़ :

200 से अधिक पूर्व लोकसभा सांसदों ने नहीं खाली किया है आवास, भेजा गया नोटिस, जानिए दिल्ली के लुटियंस जोन में कितने बंगले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 16, 2024 17:49 IST

यदि पूर्व सांसद खाली करने में विफल रहते हैं, तो निष्कासन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और टीमों को पते पर भेजा जाएगा। लोकसभा हाउस कमेटी सांसदों को आवास आवंटित करती है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय मंत्रियों को बंगले आवंटित करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे200 से अधिक पूर्व लोकसभा सांसदों ने आवास खाली नहीं किया हैसांसदों को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया हैसांसदों से जल्द से जल्द अपने बंगले सरेंडर करने को कहा गया है

नई दिल्ली: 200 से अधिक पूर्व लोकसभा सांसदों ने चुनाव हारने के बाद भी अभी तक लुटियंस दिल्ली में अपना आधिकारिक आवास खाली नहीं किया है। ऐसे सांसदों को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। आवास खाली न करने वाले सांसदों से जल्द से जल्द अपने बंगले सरेंडर करने को कहा गया है ताकि नए सदस्यों को आवंटन में तेजी लाई जा सके।

पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी आवास खाली करने होते हैं। लेकिन कुछ माननीय अब भी कब्जा जमाए बैठे हैं। चूंकि समय सीमा का उल्लंघन हुआ है, इसलिए नोटिस जारी किए गए हैं। 

यदि पूर्व सांसद खाली करने में विफल रहते हैं, तो निष्कासन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और टीमों को पते पर भेजा जाएगा। लोकसभा हाउस कमेटी सांसदों को आवास आवंटित करती है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय मंत्रियों को बंगले आवंटित करता है। बताया कि अभी तक नये मंत्रियों को कोई बंगला आवंटित नहीं किया गया है।

सांसदों और मंत्रियों को बंगलों का आवंटन वरिष्ठता के आधार पर किया जाता है। दिल्ली के लुटियंस जोन में अलग-अलग 17 तरह के सरकारी कोठियां, घर, हॉस्टल, फ्लैट और गेस्ट हाउस हैं। सेंट्रल दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू, साउथ एवेन्यू, विश्वंभर दास मार्ग, मीना बाग, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, तिलक लेन और विट्ठल भाई पटेल हाउस में सरकारी आवास हैं, जो कैबिनेट, राज्य मंत्रियों और सांसदों को आवंटित किए जाते हैं।

कुल आवासों की संख्या 3,959 बताई जाती है, जिनमें से लोकसभा सदस्यों के लिए कुल 517 आवास उपलब्ध हैं, जिनमें से 159 बंगले हैं। इनके अलावा 37 ट्विन फ्लैट हैं। 193 सिंगल फ्लैट, बहुमंजिला इमारतों में 96 फ्लैट और सिंगल रेगुलर हाउस 32 हैं।

किसी सांसद को अगर आवास नहीं मिल पाता और वह दिल्ली में होटल में रहता है, तो उसका किराया भी सरकार ही देती है। इसके अलावा इन सभी बंगलों और आवासों में सांसदों को मुफ्त बिजली और पानी सरकारी ओर से मुहैया कराया जाता है।

टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील