लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पाकिस्तान सीमा पर भारत सरकार 400 करोड़ की लागत से बनाएगी 14 हजार बंकर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 20:57 IST

बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री नदीम अख्तर ने की जिसमें आईबी और एलओसी के पास सुरक्षा बंकर और बचाव स्थल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। 

Open in App

श्रीनगर , 18 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में 400 करोड़ रुपये की लागत से 14 हजार से अधिक बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रहने वाले लोगों की जिंदगी की सुरक्षा करना है। एक अधिकारी ने बताया कि इन बंकरों में 13029 व्यक्तिगत बंकर होंगे और 1431 सामुदायिक बंकर होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां समीक्षा बैठक के बाद कहा , ‘‘ भारत की सरकार ने 415.73 करोड़ रुपये की लागत से 14,460 बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी है ताकि जम्मू - कश्मीर में नियंत्रण रेखा और आईबी के पास लोगों के जीवन की सुरक्षा की जा सके। ’’ बैठक की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री नदीम अख्तर ने की जिसमें आईबी और एलओसी के पास सुरक्षा बंकर और बचाव स्थल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलाबारी के दौरान आपातकालीन स्थिति में एलओसी और आईबी के पास बचाव स्थल भी बनाए जाएंगे। सड़क और भवन विभाग द्वारा बंकर बनाए जाने हैं जिसने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही डिजाइन -ब्योरा और निविदा जारी किए जाएंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील