लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 10 हजार से ऊपर आए मामले, संक्रमण से 29 लोगों की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2023 12:04 IST

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देक्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गयी है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं।उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है।

नयी दिल्लीः भारत में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ (4,48,91,989) हो गयी है।

क्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गयी है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गयी।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा इनपुट

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos