लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल दुर्घटना: 'ईश्वर की इच्छा' से टूटा पुल, कोर्ट में आरोपी ने दिया बयान

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2022 14:05 IST

पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार कंपनी ओरेवा के प्रबंधकों में से एक दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज एमजे खान की अदालत से कहा कि “यह भगवान की इच्छा थी कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।"

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने अदालत से कहा कि यह भगवान की इच्छा थी कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटीसरकारी वकील ने कहा- मरम्मत के दौरान पुल में लगी केवल खराब हो चुकी थींरविवार शाम को हुआ था यह खौफनाक हादसा, 130 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

अहमदाबाद: मोरबी पुल हादसे को लेकर एक आरोपी ने कोर्ट को बताया है कि हादसा ईश्वर की इच्छा के कारण हुआ। रविवार को मोरबी में ढहे पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार ओरेवा कंपनी के प्रबंधकों में से एक दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज एमजे खान की अदालत से कहा कि “यह भगवान की इच्छा थी कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।"

हालांकि, सरकारी वकील ने अदालत को सूचित किया कि मरम्मत के दौरान पुल में लगी केवल खराब हो चुकी थीं, जंग के कारण वे गल गई थीं जिसके बावजूद उन्हें नहीं बदला गया। वकील ने कहा कि ढहने का असली कारण एल्युमीनियम का आधार था जिसे लकड़ी के आधार से बदल दिया गया था जो पहले की तुलना में हल्की थी।

इस बीच, मोरबी और राजकोट बार एसोसिएशन ने मोरबी पुल ढहने के मामले में आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है। मार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और अजंता ओरेवा कंपनी के बीच पुल के संचालन और रखरखाव के लिए 15 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2037 तक वैध था।

यह कंपनी मूल रूप से घड़ी बनाती है। साल 1971 में एक भारतीय बिजनेस टाइकून, ओधवजी राघवजी पटेल द्वारा 'अजंता क्वार्ट्ज' के रूप में स्थापित किया गया था जो अब 'दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी निर्माता कंपनी' के रूप में जानी जाती है। 

मोरबी पुल, जिसे 'झूलता पुल' कहा जाता है, ब्रिटिश काल के दौरान मच्छू नदी पर एक सदी से भी अधिक समय पहले बनाया गया था। घटना के चार दिन पहले गुजराती नव वर्ष पर केबल सस्पेंशन ब्रिज को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। इस खौफनाक हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौतें हो गईं। घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

टॅग्स :गुजरातकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील