लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 10:33 IST

मुरादाबाद के पास दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर एक भीषण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर आ रही है । इस हादसे में पांच लोगों के मरने की खबर है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-लखनई हाईवे में ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका निजी बस ने ट्रक को मारी टक्कर , पांच लोगों की मौतमौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

दिल्ली :  मुरादाबाद के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया । इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई रही है । खबरों के मुताबिक पंजाब से पीलीभीत की ओर जा रही एक निजी बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे कई यात्रियों की मौके पर मौत हो गई । हालांकि मरने वालों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है । यह हादसा करीब सुबह 6 बजे हुआ।

घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में करीब 50  यात्री सवार थे । डीसीएम ट्रक में भी करीब 20-25 लोग सवार थे । टक्कर के बाद कई लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस और मुरादाबाद के पकवाड़ा थाने के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।.

ट्रक पर सवार यात्रियों में से एक बलराम ने कहा कि पुलिस ने हमारे ड्राइवर को रोका ।  हम डीसीएम ट्रक पर सवार थे अचानक पीछे से एक बस ने ट्रक को धक्का मारा । इस हादसे में हमारे तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनका नाम आशीष, सुरेश और नन्हे है जबकि अन्य 20 लोग घायल हो गए हैं।

सिटी एसपी अमित आनंद ने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है । घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है । मरने वालों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :मुरादाबादसड़क दुर्घटनापंजाबलखनऊदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया