लाइव न्यूज़ :

लगातार तीसरे साल अच्छी होगी बारिश, स्काइमेट का अनुमान- 'सामान्य से ज्यादा' बारिश की 15% संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2021 15:15 IST

Monsoon 2021: स्काईमेट वेदर ने भारत में औसत बारिश के 103 प्रतिशत होने की भविष्यवाणी की है. पिछली बार ऐसा 1996, 1997 और 1998 में हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पश्चिमी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और देश के पूर्वी हिस्सों में मौसम के शुरुआती हिस्सों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है.स्काईमेट ने कहा कि उत्तरपश्चिम में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है.मानसून आमतौर पर जून के अंत में उत्तर पश्चिमी भारत में पहुंचता है.

Monsoon 2021: मौसम संबंधी पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी 'स्काइमेट वेदर' ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल सामान्य रहेगा. 2021 में लगातार तीसरे वर्ष अच्छा मानसून रहेगा.

पिछले दो वर्षों के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी. स्काईमेट के अनुसार मानसून तय समय पर दस्तक देगा. मुंबई में इसके जून के पहले सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है. जनवरी में भी स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में सामान्य मानसून की उम्मीद जताई थी.

मौसम के बारे में आधिकारिक तौर पर अनुमान जारी करने वाला मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) इस सप्ताह अपना पूर्वानुमान जारी कर सकता है. स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी.पी. शर्मा ने कहा कि जून से सितंबर के दौरान वर्षा का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 103 प्रतिशत रहेगा. इसमें चूक की संभावना पांच प्रतिशत अधिक या कम की है.

इस तरह, सामान्य मानसून रहने की संभावना है. 'सामान्य' मानसून की 60 प्रतिशत तथा 'सामान्य से ज्यादा' बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है. भौगोलिक जोखिम के आधार पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के साथ उत्तरी भारत में इस मौसम में कम बारिश होने की आशंका है.

जून में मासिक आधार पर 106% वर्षा का अनुमानः स्काइमेट ने कहा है कि मासिक आधार पर जून में 106 प्रतिशत वर्षा जबकि जुलाई में 97 प्रतिशत वर्षा की संभावना है. अगस्त और सितंबर में 99 प्रतिशत और 116 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. दीर्घावधि औसत के हिसाब से 96-104% के बीच मानसून को सामान्य माना जाता है. 103 प्रतिशत वर्षा सामान्य रेंज में सबसे अधिक औसत है. प्रारंभिक चरण जून और आखिरी चरण सितंबर में देश भर में व्यापक वर्षा के संकेत हैं.

अहम साबित होगा ला नीनाः स्काइमेट के सीईओ योगेश पाटिल ने बताया कि प्रशांत महासागर में पिछले वर्ष से 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है. अब तक मिल रहे संकेत इशारा करते हैं कि पूरे मानसून में यह तटस्थ स्थिति में रहेगा. 'ला-नीना' प्रभाव का आशय प्रशांत महासागर में पानी के ठंडा होने की स्थिति से है. महाद्वीप के मौसम पर इसका असर पड़ता है. मानसून के मध्य तक आते-आते प्रशांत महासागर के मध्य भागों में समुद्र की सतह का तापमान फिर से कम होने लगेगा.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो