लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: एनसीपी नेता रोहित पवार ने ईडी की पूछताछ के बाद कहा- "ये सब 'राजनीतिक मकसद' के लिए किया गया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 08:51 IST

एनसीपी नेता रोहित पवार ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पेशी के बाद कहा कि पूछताछ कथित राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए था। 

Open in App
ठळक मुद्देरोहित पवार ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पेशी के बाद केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप शरद पवार के पोते रोहित ने कहा कि पूछताछ कथित राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए थारोहित ने कहा कि लोग भी समझ रहे हैं कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसी पूछताछ की जा रही है

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता रोहित पवार ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेशी के बाद दावा किया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा उनसे की गई पूछताछ कथित राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार कहा कि यह बहुत दुखद है कि ईडी द्वारा जांच के लिए एक पैटर्न में केवल विपक्षी नेताओं को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

रोहित पवार ने कहा, "लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए लोगों को यही लगता है कि सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ऐसे एक्शन ले रही है। सभी देख रहे हैं कि ईडी की निशाना सिर्फ विपक्षी नेता हैं और केवल उन्हीं के खिलाफ जांच चल रही है।"

उन्होंने कहा, "ईडी ने मुझसे 8 फरवरी को कुछ जानकारी मांगी है, मेरे कार्यालय से कोई जाकर उन्हें दे सकता है लेकिन मुझे इस बात का संकेत मिला है कि मुझे 12 या 13 फरवरी को बुलाया जा सकता है।"

मालूम हो कि ईडी ने बीते गुरुवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूछताछ के लिए रोहित पवार को अपने दफ्तर तलब किया था। यह जांच महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाला मामले के संबंध में है, जो 25,000 करोड़ रुपये के ऋण के कथित धोखाधड़ी से संबंधित है।

इस बीच एनसीपी समर्थकों ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गई जांच पर अपना विरोध व्यक्त करने के लिए मुंबई में एनसीपी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल प्रदर्शन शुरू किया। इससे पहले 24 जनवरी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोहित पवार से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी और 1 फरवरी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था।

24 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा व्यापक पूछताछ के बाद, एनसीपी नेता रोहित पवार ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एनसीपी अपना जारी विरोध जारी रखेगी।

रोहित पवार ने कहा था, "हम हमेशा इस सरकार और एजेंसियों के खिलाफ लड़ते हैं। मैंने ईडी को सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं और मैं फिर जाऊंगा।"

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयशरद पवारSharad Pawarमोदी सरकारमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो