लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: रॉबर्ट वाड्रा को राहत , 2 मार्च तक अंतरिम जमानत बरकरार

By स्वाति सिंह | Updated: February 16, 2019 15:17 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने उनसे जुड़ी एक कंपनी की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को शनिवार को 'उन्हें जानबूझकर निशाना बनाने' वाला बताया और दावा किया कि यह 'सत्ता के पूरी तरह से दुरुपयोग' को दिखाता है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा शनिवार को धनशोधन के एक मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुए.कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत दो मार्च तक बढाई।वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि रॉबर्ट वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं हालांकि वाड्रा ने इससे इनकार किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने उनसे जुड़ी एक कंपनी की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को शनिवार को 'उन्हें जानबूझकर निशाना बनाने' वाला बताया और दावा किया कि यह 'सत्ता के पूरी तरह से दुरुपयोग' को दिखाता है। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उसने बीकानेर जमीन घोटाला धन शोधन मामले के संबंध में उनसे जुड़ी एक कंपनी की 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसके एक दिन बाद वाड्रा ने ‘‘लगातार उत्पीड़न’’ किए जाने का आरोप लगाया।

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और निश्चित तौर पर मैं कानून से ऊपर नहीं हूं। मैं करीब छह दिन तक उनके सवालों का जवाब देता रहा। हर दिन आठ से 12 घंटे तक पूछताछ हुई। बस 40 मिनट का लंच ब्रेक दिया जाता था और वॉशरूम तक भी मुझे अकेला नहीं छोड़ा जाता था।’’ 

वाड्रा ने कहा कि उन्होंने पूरी तरह से सहयोग किया और देश के किसी भी हिस्से में जब भी बुलाया गया तो नियमों का पालन किया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मेरे कार्यालय और ऐसे स्थान जिनके मामले अदालत में लंबित हैं उन्हें कुर्क किया जाना सत्ता का पूरी तरह दुरुपयोग, प्रतिशोध और अनैतिक रूप से जानबूझकर किसी को निशाना बनाना दिखाता है।’’ 

वाड्रा ने कहा, 'जब सच्चाई की जीत होगी तो मुझे लगता है कि माफी ही काफी होगी। अपने लिए न्याय के वास्ते दृढ़ रहूंगा।दरअसल, ईडी ने धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत संपत्ति कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया है।

उसने इस सप्ताह दो बार जयपुर में वाड्रा से पूछताछ की। उनकी मां मौरीन को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन संक्षिप्त कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें जाने दिया गया।ईडी ने वाड्रा से विदेश में संपत्ति खरीदने में धन शोधन के आरोप की जांच के संबंध में पिछले सप्ताह भी लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतमेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत